Varanasi

केंद्र सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों का लेखा जोखा लेकर भाजपा पहुंच रही है जनता के द्वार

क्षेत्र अध्यक्ष ने विधायक संग किया घर-घर संपर्क

वाराणसी : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर महा-सम्पर्क अभियान चला रही है। सुबह व शाम दो चरणों मे किये जा रहे जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर की कुंडी खट खटा रहे है और उन्हें केंद्र सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धि का पत्रक देकर मिस्ड कॉल करवा रहें है ।

इसी महा-सम्पर्क अभियान के अंतर्गत आज भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी संग वाराणसी लोकसभा के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ न. 206 आदमपुर में “घर-घर संपर्क” कार्यक्रम के तहत लोगों से सम्पर्क किया, केंद्र सरकार की 9साल की उपलब्धियों का पत्रक बांटा तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने के लिए लोगों के मोबाइल से 9090902024 पर मिस्ड कॉल करा के प्राप्त लिंक को भरने का कार्य किया।

भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि काशी क्षेत्र के सभी लोकसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर घर घर जनसंपर्क जारी है बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अपने अपने बूथों पर केंद्र की मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर घर-घर पहुंच रहें है यह अभियान आगामी 30 जून तक जारी रहेगा ।

विपक्षी दलों की एकजुटता पर मोदी का जबर्दस्त प्रहार

तीन तलाक का फंदा लटकाकर कुछ लोग चाहते हैं खुली छूट, मुस्लिम समझें कौन भड़का रहा: मोदी

Related Articles

Back to top button