
कौशांबी : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिले में आतंक का पर्याय बने सवा लाख रूपये के इनामी बदमाश को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार भोर एक मुठभेड़ में मार गिराया ।मारे गये बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक कारबाइन और एक पिस्टल बरामद की गयी है ।पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रतापगढ़ शहर में आजाद नगर निवासी मोहम्मद गुफरान शातिर अपराधी था जिस पर प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिले में हत्या और लूट के एक दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज है। पिछले कई वर्षों से वह फरार चल रहा था।
गुफरान को पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा। इस पर गुफरान ने उल्टे पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। कौशांबी के एसपी बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस ने आत्मरक्षा में गुफरान की गोलियों को जवाब फायरिंग से दिया।इस मुठभेड़ में गुफरान ढेर हो गया। एसपी के मुताबिक एनकाउंटर की ये घटना समदा चीनी मिल के पास हुई। मोहम्मद गुफरान पर हत्या समेत कई मामले थे। उस पर 1.25 लाख का इनाम घोषित किया गया था।एनकाउंटर में मारे गए मोहम्मद गुफरान की बाइक। पुलिस पता कर रही है कि ये किसकी है और क्या चुराई गई थी।



