CrimeState

बारिश में घर की कच्ची छत गिरने से दो की मौत तीन घायल

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर में बारिश के चलते कच्ची छत गिरने से मलबे के नीचे परिवार के 05 सदस्य दब गए। हादसे में 02 किशोरों की मौत हो गई जबकि एक बालिका सहित 03 लोग घायल हो गए।गांव वालों ने मलबे में दबे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर में सुबह होते ही बड़ा हादसा हुआ।

देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते रेहड़ा चलाने वाले 50 वर्षीय इदरीश के घर की छत ढह गई। घर में सो रहे इदरीश सहित परिवार के ५ सदस्य मलबे के नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव वाले मदद के लिए पहुंचे। मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।मलबे के नीचे दबने से इदरीश के 13 वर्षीय पुत्र ओवैस और घर पर आए रिश्तेदार 15 वर्षीय अर्सलान पुत्र अफसर निवासी बाखर नगर की मौत हो गई जबकि इदरीश और उसकी 12 वर्षीय बेटी करीम तथा 17 वर्षीय पुत्र समीर का उपचार चल रहा है।

हादसे में मरने वालों में उवैस पुत्र इदरीस एसडी इंटर कॉलेज में कक्षा 09 का स्टूडेंट था जबकि मृतक अर्सलान पुत्र अफसर घायल इदरीश का भांजा लगता है। बाखरनगर का रहने वाला है और अपने मामा के घर रह कर टाइल्स पत्थर लगाने का काम सीख रहा था।एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि हादसे में दो बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button