Crime

लखनऊ की महिला ने बेंगलुरु में 10वीं मंजिल से कूदकर जान दी

लखनऊ । लखनऊ की एक महिला ने बेंगलुरु में येलहंका इलाके के पास नागेनाहल्ली गांव में अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अमृता शर्मा के रूप में हुई है।

एक निजी कंपनी में काम करने वाली अमृता शर्मा की दो साल पहले शादी हुई थी। गुरुवार रात 10वीं मंजिल से उसने छलांग लगा दी। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस ने कहा कि शर्मा ने हाल ही में अपने पिता को खो दिया था और वह उनसे जुड़ी हुई थी। लखनऊ में उसके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और वे बेंगलुरु आ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि एक बार उसके परिवार के सदस्य अपना बयान दर्ज करा देंगे तो उन्हें मामले में और अधिक स्पष्टता मिल जाएगी।(वीएनएस )

Related Articles

Back to top button