Varanasi

मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था

काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का मुख्यमंत्री ने किया दर्शन-पूजन

वाराणसी । मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर देर शाम वाराणसी पहुँचे। विशेष विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार मे पहुंचे। योगी अदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर में पूरे विधि विधान से दर्शन और पूजन करने के उपरांत काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा विश्वेश्वर का षोडशोपचार विधि से अभिषेक कर दर्शन-पूजन किया।

इसके बाद सीएम योगी पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सोनभद्र में 417 करोड़ की 211 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।बता दें कि सीएम योगी की वाराणसी में 4 दिनों में ये दूसरी यात्रा है। इसके पहले मुख्यमंत्री 11 जून को जी 20 समिट में शामिल होने आए विदेशी मेहमानों को रात्रि भोज के आयोजन में शामिल हुए थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button