
कैमियरगंज,गोरखपुर।कैम्पियरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( सीएचसी) के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत डा वीके वर्मा को अधीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश सी एम् ओ गोरखपुर ने दिया है।अब डा वीके वर्मा स्थानीय सीएचसी के नये चिकित्साधीक्षक के रूप में होंगे। यहां अधीक्षक रहे डा भगवान प्रसाद का स्थानांतरण जिला चिकित्सालय गोरखपुर सदर में हो गया है।
बताया जाता है कि डा भगवान प्रसाद यहां पर एक लम्बे अवधि तक सीएचसी के अधीक्षक बनें रहें । नवनियुक्त चिकित्साधीक्षक डा वीके वर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर चिकित्सा सेवा एवं साफ़ सफाई मुख्य प्राथमिकता में होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मियों को साथ लेकर चलेंगे और सभी के सहयोग से बेहतर चिकित्सा सेवा, सरकारी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करायेंगे ।



