
वाराणसी । वाराणसी की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के एक मामले में जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को सोमवार को दोषी करार दिया। सजा की घोषणा बाद में दिन में की जाएगी। पांच बार के विधायक अंसारी पर 1991 में एक कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप था। 3 अगस्त, 1991 को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय के भाई अवधेश राय की वाराणसी में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।केस डायरी गुम होने की वजह से मुकदमे में काफी देरी हुई। अंसारी पूर्व में कई आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं। वाराणसी एमपी एमएलए कोर्ट ने 19 मई को बहस के बाद सुनवाई पूरी कर ली थी, अपना आदेश 5 जून तक सुरक्षित रख लिया था। अंसारी पहले ही अपहरण और हत्या के एक अन्य मामले में 10 साल की सजा काट रहा है। उसे अप्रैल में दोषी ठहराया गया था।
VIDEO | “This is the result of 32 years of hard work by us and the people who stood by us in this battle. The honourable court has found him (jailed gangster Mukhtar Ansari) guilty and will pronounce the quantum of sentence at 2 pm,” says Ajay Rai, brother of Awadhesh Rai, who… pic.twitter.com/KuMYQHyHlJ
— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2023
VIDEO | "It was a brutal murder in broad daylight and there were two eyewitnesses who gave their statements without being afraid of Mukhtar Ansari," says the lawyer who represented Ajay Rai in the MP/MLA court in Varanasi. pic.twitter.com/2G5kmY4Nyu
— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2023
#WATCH शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जगह-जगह पर पर्याप्त फोर्स लगाई गई है। चेकिंग भी की जा रही है ताकि कोई अवांछित तत्व कचहरी के बाहर या अंदर न रहे। कोर्ट के चारों गेट पर भी फोर्स तैनात है: अवधेश राय हत्याकांड के फैसले से पहले अतुल अंजान त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त, वाराणसी कैंट pic.twitter.com/ICDSullWTT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2023



