Crime

चुनावी रंजिश में महिला को पीटा

चांदमारी,वाराणसी। शिवपुर थानांतर्गत कानूडीह (दुल्हीपुर) में चुनावी रंजिश को लेकर नीलम देवी के ऊपर हमला कर दिया। नीलम को मारने पीटने के साथ धोती कपड़े को फाड़ दिया। महले के खिलाफ नीलम ने बारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई है।

नीलम देवी का पति जयप्रकाश टोटो चलाता है। चुनाव में एक प्रत्याशी के चुनाव में टोटो लगाया था। नीलम का आरोप है कि मेरे पति के गैर मौजूदगी में मंगलवार की आधी रात को मेरे घर पर स्थानीय गांव के ही संतोष, महेंद्र, पिंटू उर्फ राकेश, संतु, राहुल, नंदलाल, राजेंद्र, बसंता, विजयी, दरोगा, सिपाही एवं सुमन ने मिलकर मारा पीटा। शोर मचाने पर स्थानीय लोगो के इकट्ठा होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। नीलम के प्रार्थना पत्र पर शिवपुर पुलिस ने धारा 147, 323, 504, 506, 354क एवं 354 ख के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button