Crime

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे प्रकरण: फॉरेसिंक रिपोर्ट में कपड़े में सीमेन मिलने की आयी बात

समर सिंह समेत चार की डीएनए प्रोफाइलिंग , विवेचक ने कोर्ट में दी डीएनए की अर्जी

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। आकांक्षा के कपड़ों की प्रयोगशाला में जांच के बाद कुछ ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं, जिससे जांच का दायरा बढ़ा है। सारनाथ थाने की पुलिस अब जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके दोस्त संजय सिंह सहित चार लोगों की डीएनए जांच कराएगी। इसकी अनुमति भी अदालत से मांगी गई है।

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के वरदहां गांव की रहने वाली आकांक्षा दुबे सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च की सुबह मृत मिली थीं। तीन डॉक्टरों के पैनल ने आकांक्षा के शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार फंदा लगाकर लटकने के कारण आकांक्षा की मौत हुई थी। आकांक्षा का बिसरा, कपड़े, वेजाइनल एंड एनल स्वाब पैथोलॉजिकल और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। अब कपड़ों की जांच रिपोर्ट आ गई है।

डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार के मुताबिक, मृतका के कपड़े की जांच रिपोर्ट के आधार पर चार लोगों की डीएनए प्रोफाइलिंग कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अदालत से अनुमति मांगी गई है। अदालत की अनुमति के बाद गायक समर सिंह व संजय सिंह, अरुण पांडेय व संदीप सिंह के सैंपल लिए जाएंगे। समर और संजय पर आकांक्षा को आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला सारनाथ थाने में दर्ज है। दोनों इसी आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजे गए हैं।

संदीप वह व्यक्ति है, जो घटना वाली रात आकांक्षा को छोड़ने सारनाथ स्थित होटल गया था। इसकी तस्दीक भी हो चुकी है। संदीप होटल के सीसी कैमरे में कैद है। अरुण पांडेय को भी जांच के दायरे में लिया गया है। जब घटना हुई थी, उससे पहले आकांक्षा अरुण की निजी पार्टी से होकर लौटी थी। इसलिए सभी चारों लोगों की डीएनए प्रोफाइलिंग का निर्णय लिया गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत केस में बड़ी कामयाबी, गायक समर सिंह गिरफ्तार

आकांक्षा दुबे आत्महत्या प्रकरण:दूसरा आरोपी संजय सिंह गिरफ्तार,पांच दिन पुलिस कस्टडी में रहेगा समर सिंह

 

Related Articles

Back to top button