Crime

डिवाइडर से टकरायी कार, सात घायल

मिर्जामुराद,वाराणसी । मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भेड़हा एक ढाबा के निकट शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार का अगला टायर पंक्चर हो गया। इस दौरान कार अनियंत्रित हो सवारी उतार रही इलेक्ट्रिक बस के पिछले हिस्से में टकराने के बाद फिल्मी स्टाइल में घूम कर सड़क किनारे लगे लोहे के रेलिंग (डिवाइडर) में टकरा गई।

हादसे में महोबा के चरखारी निवासी चालक हेमंत यादव समेत अरुण सोनी, लक्ष्मी, हर्षिता, उत्कर्ष, सक्षम व अवधेश सोनी चोटिल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलो को समीप के अस्पताल में पहुंचाया। कार सवार वाराणसी से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर वापस घर लौट रहे थे।

Related Articles

Back to top button