Crime

आपरेशन के वक्त महिला की मौत मामले में कंपाउंडर गिरफ्तार

बड़ागांव,वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित निजी चिकित्सालय में झोलाछाप चिकित्सक द्वारा महिला का आपरेशन के दौरान हुई उसकी मौत के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इस मामले में मृतका के परिजनों ने चिकित्सक एवं उसके कंपाउंडर के विरुद्ध बड़ागांव थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। अभियुक्त अस्पताल का कंपाउंडर है और उसकी पहचान अरविंद कुमार मौर्य निवासी चंगवर के तौर पर हुई।

जानकारी के अनुसार डॉ. राम सहारे वर्मा नामक चिकित्सक बड़ागांव बाजार में शुभम हास्पीटल एवं सर्जिकल सेंटर के नाम से चिकित्सालय चला रहा था। साल 2020 में चिकित्सक एवं कंपाउंडर ने मिलकर कुसुमुरा गांव निवासी एक महिला का आपरेशन कर दिया था। इस बीच महिला का अधिक रक्तश्राव हुआ और उसकी मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने गैर इरादतन हत्या सहित इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जांच में उक्त चिकित्सालय को सीज कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button