Crime

महिला से उचक्कागिरी, लाखों का माल पार

वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र में एक महिला से उचक्कों ने लाखों का आभूषण उड़ा लिया गया। महिला की तहरीर पर पांडेयपुर पुलिस सीसी कैमरे के माध्यम से जांच में जुट गई है। मजे की बात ये है कि इस घटना के संदर्भ में चौकी प्रभारी पांडेयपुर को पीड़िता का नाम ही नही पता था।

जानकारी के अनुसार पांडेयपुर निवासी माया देवी पत्नी प्रदीप जायसवाल बुधवार की शाम अपने घर से मार्केट में खरीदारी करने निकली थी। उसी दौरान एक महिला पुरुष से मुलाकात हो गई। दोनों ने महिला को झांसे में लिया और महिला के हाथ में एक नींबू काट कर दिया साथ ही कुछ मंत्र पढ़ा।

इसी दौरान महिला के गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र और कान का सोने का कनफूल दोनों ने निकाल लिया और वहां से नौ दो ग्यारह हो गयी। महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई। बुधवार की शाम परिजनों के साथ माया देवी ने पांडेयपुर पुलिस चौकी पर तहरीर दे दी है। लालपुर पांडेयपुर पुलिस सीसी कैमरे के माध्यम से मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button