State

फर्रुखाबाद में मतदान के बाद बुजुर्ग महिला की मौत

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज नगर पालिका परिषद के चुनाव में गुरुवार को मतदान कर गेट से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई ।सूत्रों के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका कायमगंज के मोहल्ला नुनिहाई की निवासिनी बुजुर्ग महिला रेशमा (75) परिजनो के साथ आज प्रातः नगर के श्यामा गेट समीपवर्ती कन्या विद्यापीठ में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने गई। बुजुर्ग महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालकर गेट के बाहर आते ही वह गश खाकर गिर पड़ी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button