State

शैली ओबरॉय एक बार फिर से मेयर व आले इकबाल डिप्टी मेयर चुने गए

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी की शैली ओबरॉय एक बार फिर से दिल्ली की मेयर और आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर चुने गए।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम की दूसरी बार मेयर बनने पर डॉ शैली ओबेरॉय को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “इस बार निर्विरोध मेयर और डिप्टी मेयर बनने पर शैली और आले को बधाई। दोनों को शुभकामनाएं। लोगों को हमसे काफी उम्मीदें हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करें।”

भाजपा प्रत्याशी शिखा राय के नाम वापस लेने के बाद आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय फिर दिल्ली नगर निगम की मेयर निर्वाचित हुई। इसके अलावा डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सोनी पांडेय के नामांकन वापस लेने के बाद आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद को निर्विरोध डिप्टी मेयर चुन लिया गया है।मेयर चुनाव में जीत के बाद सुश्री शैली ओबेराय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर राजनीति से ऊपर उठकर काम करना है ताकि दिल्ली की जनता के लिए स्कूल, अस्पताल, सड़कों और पार्कों का काम पूरी निष्ठा के साथ कर सकें।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button