State

राष्‍ट्रपति ने वायुसेना केन्‍द्र से सुखोई-30 एम के आई विमान से अपनी पहली उड़ान पूरी की

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वायु सेना के तेजपुर बेस से लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान भरी।असम की यात्रा पर गई तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती मुर्मू सुबह तेजपुर वायु सैनिक अड्डे पहुंची और उन्होंने करीब आधे घंटे तक सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। उनका विमान ब्रह्मपुत्र नदी और तेजपुर घाटी के ऊपर से गुजरते हुए वापस तेजपुर वायु सैनिक अड्डे पहुंचा।इस विमान को 106 स्क्वाड्रन के कमांडिंग अफसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। विमान समुद्र तल से करीब दो किलोमीटर की ऊंचाई पर रहा और इसकी गति 800 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

मुर्मू ने भरी लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान

श्रीमती मुर्मू सुखोई में उड़ान भरने वाली देश की तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।बाद में राष्ट्रपति ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, “सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरना मेरे लिए रोमांचक अनुभव था । यह गर्व की बात है कि भारत की रक्षा क्षमता का विस्तार जल, थल और वायु सभी मोर्चों तक हुआ है। मैं वायु सेना और तेजपुर वायु सेना स्टेशन की समूची टीम को इस उड़ान के लिए बधाई देती हूं।”श्रीमती मुर्मू को सुखोई विमान और वायु सेना की संचालन क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी गई। राष्ट्रपति ने वायुसेना की संचालन तैयारियों की सराहना करते हुए उन पर संतोष व्यक्त किया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button