Education

केन्‍द्रीय विद्यालयों में 17 हजार 425 शिक्षक और गैर शिक्षक स्‍टाफ के रिक्‍त पद भरने की प्रक्रिया जारी

नई दिल्ली । केन्‍द्र सरकार ने कहा है कि देश के केन्‍द्रीय विद्यालयों में 17 हजार 425 शिक्षक और गैर शिक्षक स्‍टाफ के रिक्‍त पद भरने की प्रक्रिया जारी है। राज्‍यसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में शिक्षा राज्‍य मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी ने बताया कि जिला स्‍तरीय भर्ती प्रक्रिया के माध्‍यम से 12 हजार 99 शिक्षकों और एक हजार 312 गैर शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है।

उन्‍होंने बताया कि तीन हजार 985 शिक्षक और 29 गैर शिक्षक श्रेणी के पद सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्‍यम से भरे जाएंगे।उन्‍होंने यह भी बताया कि देश में पिछले महीने की 31 तारीख तक एक हजार 249 केन्‍द्रीय विद्यालय कार्यरत हैं। एक अन्‍य प्रश्‍न के उत्‍तर में उन्‍होंने बताया कि फिलहाल 248 केन्‍द्रीय विद्यालय अस्‍थायी भवनों में कार्यरत हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button