
गोरखपुर : अखिल भारतीय मद्धेशीय वैश्य समाज द्बारा बड़हलगंज स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर धमाल मचाया। इस दौरान विंध्याचल से आयी जय चौरसिया की टीम द्वारा प्रस्तुत झांकी में माता काली के रौद्र रूप ने सभी को रोमांचित कर दिया। राधाकृष्ण की झांकी व नृत्य भी सराहनीय रही। आयोजक मंडल के हीरालाल मद्धेशिया, विनय मद्धेशिया व जयप्रकाश मद्धेशिया ने कहा कि होली मिलन समारोह के चलते स्वजातीय बंधुओं को एक छत के नीचे मिलने का अवसर मिला।
होली मिलन समारोह में भारी संख्या में मद्धेशिया वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे। जिसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अबीर, गुलाल से सराबोर लोग एक दूसरे पर फूल बरसाते हुए होली के रंग में रंग गए। समारोह में मद्धेशिया समाज के हेमनाथ, मुन्ना, अमित, पंकज, संतोष, बंशबहादुर एडवोकेट, मंटू, भारत, गोपाल, अजयधर, दिनेश, डा. जेके गुप्ता, रंजीत, डा. अनुज, डा. अमित कुमार, रवि, नरेन्द्र, राजेन्द्र, रामचन्द्र,गोविंद,राजेश, दोहरीघाट पूर्व चेयरमैन गुलाब चन्द, बृजेश, आशीष आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



