Society

बड़े भाई ने इस तरह मनाया छोटे भाई का जन्मदिन

नई दिल्ली । सच्चे प्यार से मिलने वाली खुशी और तृप्ति को कोई भी पैसा से नहीं खरीद सकता। लोग अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए काफी तैयारियां करते हैं। इस दिन का जश्न मनाने के लिए घर की साज-सजावट की जाती है। केक मंगाया जाता है और दावत का आयोजन किया जाता है। इसके बाद बर्थडे केक पर कैंडल लगाकर उसे काटा जाता है। इससे विपरित एक भावुक करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें दो भाइयों के बीच ऐसा प्यार दिख रहा है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है।

वीडियो में केक न मिलने पर बड़ा भाई रोटी पर मोमबत्ती लगाकर अपने छोटे भाई का बर्थडे सेलिब्रेट करता हुआ नजर आ रहा है। इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल पिघल रहा है। ऐसे में आपको भी यह वीडियो देखना चाहिए। वीडियो देखने के बाद आप काफी इमोशनल हो जाएंगे और महसूस करेंगे कि बिना पैसे के भी खुशियां मनाई जा सकती हैं।वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो भाई जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं. केक न मिलने पर बड़ा भाई रोटी पर मोमबत्ती लगाकर अपने छोटे भाई का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है। रोटी पर हरे रंग की चटनी और दो मोमबत्ती लगी हुई दिख रही है। दोनों भाई रोटी के जरिए सेलिब्रेशन कर रहे हैं, जिसे देखकर लोग भावुक नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि जो लोग केक को बर्बाद करते हैं वो इस वीडियो को देखें। एक यूजर ने लिखा कि काश मैं उनसे मिल पाता। ये वाकई दिल पर अघात करने वाला वीडियो है। कई यूजर्स के कमेंट्स दिल पिघलाने वाले हैं। एक बार आप खुद वीडियो पर जाएं और यूजर्स के जवाब पढ़ें। इस वीडियो को देखकर लोग न सिर्फ भावुक हो रहे हैं, बल्कि यह भी कह रहे हैं कि खुशी के लिए पैसा महत्वपूर्ण नहीं है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button