State

घरेलू रसोई सिलेंडर हुआ 50 रुपये महंगा

नयी दिल्ली : तेल विपणन कंपनियों ने घेरलू रसोंई सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की और व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढोतर की दी है।रसाई गैस वितरण करने वाली कंपनियों की वेबसाई पर नयी दरे आज जारी की गयी जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी हैं।इस बढ़त के बाद अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य 1103 रुपये हो गया जबकि 19 किलोग्राम वाला व्यावसायिक सिलेंडर का मूल्य 2119.50 रुपये हो गया है।चालू वर्ष पहली बार एक जनवरी को व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी की गयी थी। इस तरह यह यह दूसरा मौका है जब कीमतें बढ़ायी गयी है जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में यह पहली बढोतरी है।

रसोई गैस दाम में वृद्धि पर राहुल और खड़गे ने सरकार को घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रसोई गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया और कहा कि मोदी सरकार जनता की जेब काटकर ‘मित्रों’ को खैरात में बांट रही है।श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा, “एलपीजी सिलिंडर के दाम कांग्रेस शासन में 2014 में 410 रुपए और सब्सिडी 827 रुपए थी। भाजपा सरकार में 2023 में दाम 1103 रुपए और सब्सिडी शून्य है। कांग्रेस काल में जहां मिली सब्सिडी से राहत, ‘मित्र काल’ में बस जनता की जेब कटी और देश की संपत्ति ‘मित्र’ को खैरात में बंटी।”

श्री खड़गे ने कहा “घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए। कमर्शियल गैस सिलिंडर 350 रुपये महँगा। जनता पूछ रही है-अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फ़रमान। मोदी सरकार लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान।”इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रसोई गैस सिलिंडर की कीमत हर हाल में 500 रुपये से कम होनी चाहिए लेकिन मोदी सरकार सब्सिडी घटा कर इससे कमाई कर रही है। उनका कहना था कि कांग्रेस सरकार के समय रसोई गैस पर सब्सिडी दो लाख 14000 करोड़ रुपये थी, जो मोदी सरकार ने घटाकर 36 हज़ार 500 करोड़ कर दी है, जिससे सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button