NationalState

सिसोदिया की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ आप का प्रदर्शन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ सोमवार को यहाँ प्रदर्शन किया।आप ने ट्वीट कर कहा “शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया की फ़र्ज़ी केस में गिरफ़्तारी केवल केजरीवाल जी के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल को देशभर में फ़ैलने से रोकने के लिए की गई है।”दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर आप नेता काला रिबन बांधकर प्रदर्शन किया। भाजपा मुख्यालय जाने की कोशिश कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक पीछे किया है।

प्रदर्शन बढ़ने के बाद पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिए जिसमें विधायक और पार्टी के पदाधिकारी शामिल हैं।इससे पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट करके कहा कि आज विरोध प्रदर्शन के जरिए आम आदमी पार्टी कला दिवस मनाएगी। उन्होंने कहा कि श्री सिसोदिया की गिरफ्तारी और अडानी से यारी के विरोध में आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।आप नेता संजय सिंह ने कहा ‘’अडानी के नौकरों से पूछता हूं। अडानी लाखों करोड़ का घोटाला कर रहा है। उसके बंदरगाह पर हजारों करोड़ के ड्रग्स पकड़े जाते हैं, कोई कार्रवाई नहीं? एलआईसी, सीबीआई में करोड़ों का पैसा डूब रहा है, कोई कार्रवाई नहीं? और लाखों बच्चों का भविष्य बनाने वाले मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार?’’

देश में आपातकाल के संकेत, सिसोदिया के सहयोगी गिरफ़्तार : आप

आम आदमी पार्टी(आप) ने देश में आपातकाल के संकेत का ज़िक्र करते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के‌ साथ पार्टी के 80 फीसदी नेतृत्व को पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है।आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाताओं से आज कहा कि उनकी पार्टी कल से बता रही है कि न सिर्फ मनीष सिसोदिया बल्कि 80 फीसदी नेतृत्व को पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है। केंद्र सरकार कह रही है कि हिरासत में लिया गया है जबकि हिरासत एक-दो घंटे की होती है लेकिन अभी नेताओं को पकड़े 24 घंटे हो जाएंगे। अगर इतनी देर तक किसी को गिरफ्तार कर रखा है तो वह गैर कानूनी है। अब तक उनको कोर्ट में पेश कर बताना चाहिए था कि आपने किन धाराओं में किस कारण से सांसद, दिल्ली सरकार के मंत्री को गिरफ्तार कर रखा है।

उन्होंने कहा कि श्री सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर वही बासी कहानी है जो सीबीआई मई 2022 से सुना रही है। ऐसे में अचानक उन्हें गिरफ्तार करने की क्या जरूरत पड़ गई? क्या वह देश छोड़कर भाग रहे थे? क्या वह किसी सबूत को नष्ट कर रहे थे। पिछले आठ माह से उनके पास मौका था, जब तब नहीं किया तो अब क्यों करते?श्री सिसोदिया के खिलाफ कोई नया सबूत भी नहीं मिला है। सभी फाइलें और नोटिंग सीबीआई के पास हैं।आप नेता ने कहा कि कहा जा रहा है कि जो आबकारी नीति बनाई गई इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। सभी जानते हैं कि इस नीति को तत्कालीन उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अप्रूव किया था। अभी तक अनिल बैजल से पूछताछ क्यों नहीं की है। सिर्फ और सिर्फ झूठ का पुलिंदा है। मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। आम आदमी पार्टी के ऊपर केंद्र सरकार अत्याचार कर रही है। इस सब को जनता देख रही है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button