Breaking News

दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : सीएम योगी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि.आज दुनिया देख रही है एकात्म मानववाद चिंतन की ताकत.पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी प्रतिबद्धता से हो रहा है अंत्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का कार्य.

लखनऊ । भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 55वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पंडित उपाध्याय के आदर्शों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का कल्याण व विकास पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की डबल इंजन सरकार पंडित उपाध्याय के सपनों को पूरा कर रही है।

शनिवार को राजधानी लखनऊ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका पार्क में स्थित प्रतिमा पर श्रद्धा अर्चन के बाद यहां आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि आजाद भारत में समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण की बात करने वाली आवाज आज से 55 साल पहले साजिश का शिकार हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय की बात करने वाले ज्योतिपुंज थे। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण को राजनीतिक चिंतन का एजेंडा बनाया था। उनके इस चिंतन का आज असर दिखता है। आज एकात्म मानववाद की ताकत दुनिया देख रही है।

सीएम योगी ने कहा कि पंडित उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को राष्ट्रोदय में बदलने का कार्य पीएम मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से कर रही है। पहली बार मत, मजहब, क्षेत्र, भाषा के भेदभाव के बिना हर एक पात्र व्यक्ति को शौचालय, आवास, उज्ववला कनेक्शन मिल रहा है। बिना किसी भेदभाव विद्युत वितरण हो रहा है। देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन मिल रहा है। कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन की 220 करोड़ डोज लोगों मुफ्त दी गईं।

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आज जो कार्य कर रही है यही सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय का था। अपने कालखंड में उन्होंने घोषणा की थी कि जब हम सत्ता में आएंगे तो एकात्म मानववाद और अंत्योदय वास्तविक रूप में दिखेगा। यह एक राजनीतिक ऋषि का चिंतन था जिसे भाजपा सरकार ने साकार किया है। पंडित उपाध्याय की प्रेरणा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार भी राज्य में अनेक लोक कल्याणकारी कार्यक्रम चला रही है।

जन कल्याण के लिए प्रतिबद्धता व ईमानदारी से कार्य कर रही है। आज उत्तर प्रदेश में नौकरियां बिना भेदभाव, सिर्फ योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना महामारी के कालखंड में जब पूरी दुनिया त्रस्त थी तब डबल इंजन की सरकार ने प्रबंधन और जनकल्याण का एक मॉडल प्रस्तुत किया। कोई महामारी समाप्त भी हो जाती है तो भूखमरी की बीमारी लेकर चली जाती है। पर, डबल इंजन सरकार ने अहर्निश भाव से कार्य करते हुए महामारी पर तो नियंत्रण पाया ही गरीबों को भुखमरी से भी बचाया।

देश व देश की जनता ही सब कुछ, व्यक्तिगत कुछ भी नहीं

सीएम योगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों की प्रेरणा और चिंतन से कोरोना महामारी के दौरान भाजपा ने ‘सेवा ही संगठन’ का मंत्र दिया। इस मंत्र के पीछे की मंशा यह है कि हमारे लिए देश और देश की जनता ही सब कुछ है। व्यक्तिगत कुछ भी नहीं। इस चिंतन ने देश के नागरिकों में राजनीतिक विश्वास भरने का काम किया। इस तरह की चिंतन धारा न होने से अन्य राजनीतिक दल समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण के बारे में सोच भी नहीं पाते।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन, विधायक राजेश्वर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………

यूपी जीआईएस 23 : ऊर्जा सेक्टर में 7 लाख करोड़ का निवेश

दुनिया के बड़े से बड़े देशों से अधिक सामर्थ्य अकेले यूपी में : पीएम मोदी

देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने को तैयार है ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री

यूपी में 25 हजार करोड़ निवेश करेगा आदित्य बिड़ला समूह

यूपी में करेंगे 75 हजार करोड़ का अतिरिक्त निवेश: अंबानी

अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर बरकरार रहेगा: चंद्रशेखरन

सीएम योगी के नेतृत्व में निवेश के लिए ‘उत्तम राज्य’ बना उत्तर प्रदेश: जी किशन रेड्डी

जीआईएस-23 के ये तीन दिन यूपी का भाग्य बदलने वाले: गृहमंत्री अमित शाह

कभी यूपी देश की अर्थव्यवस्था को बट्टा लगाता था, आज बन चुका है ग्रोथ इंजन : राजनाथ सिंह

केशव प्रसाद मौर्य बोले- अब यूपी में कोई खास जिला नहीं, सभी 75 जिले बराबर

वाराणसी में गंगा की सफाई के लिए जल्द बनेगी रिवर लेबोरेटरी

सिंगापुर की तरह व्यवस्थित और साफ सुथरे होंगे यूपी के शहर

वाराणसी में आयोजित हुआ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, उद्यमी, अधिकारी और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

यूपी के विकास में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका होगी अहम: उपाध्याय

शिवरात्रि से पहले हंसराज के भजनों पर शिवनाम की मस्ती में झूम उठे श्रोता

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button