State

पूर्व कानून मंत्री शान्ति भूषण का निधन

नयी दिल्ली : मोरारजी देसाई सरकार में कानून मंत्री रहे वरिष्ठ अधिवक्ता शान्ति भूषण का मंगलवार को निधन हो गया।वह 97 वर्ष के थे।श्री भूषण 1960 के दशक के आखिरी वर्षों में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कांग्रेस से निष्कासन के दौर में बनी कांग्रेस संगठन (कांग्रेस ओ) पार्टी के सदस्य थे। इस पार्टी का 1977 में जनता पार्टी में विलय हो गया।

आपात काल के बाद 1977 में हुए चुनाव में जनता पार्टी की जीत के बाद बनी मोरारजी देसाई सरकार में वह कानून मंत्री बनाये गये थे। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भी जुड़ गये थे।लोकपाल के लिए अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले में भी उन्होंने सहयोग किया था।श्री भूषण और उनके पुत्र प्रशांत भूषण 2012 में आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे, हालांकि दोनों ने जल्द ही पार्टी से किनारा कर लिया था।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button