State

दक्षिणी कश्मीर में आतंकवादियों का ठिकाना नष्ट , चार गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने अवंतीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा के एक ठिकाने को नष्ट करने के साथ ही आतंकवादी समूह के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, संयुक्त बलों ने अवंतीपोरा के हाफू नागिनपोरा जंगलों में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया और उसे नष्ट कर दिया।उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर हाफू निगीनपोरा जंगलों में एक संयुक्त अभियान चलाया गया था।

तलाशी के दौरान, आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया गया और बाद में उसे नष्ट कर दिया गया और उस ठिकाने से आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान भी बरामद किए गए।प्रारंभिक जांच के बाद अब तक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान आरिफ बशीर भट, मोहसिन अहमद लोन, मंजूर अहमद वानी और इरशाद अहमद अहंगर के रूप में की गई है।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादी संगठन के सहयोगी इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादियों को आतंकी सामान उपलब्ध कराने में शामिल थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और आगे भी अन्य गिरफ्तारियां हो सकती है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button