युवती को किया वीडियो कॉल और लगा ली फांसी
प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला, छानबीन में जुटी पुलिस
जंसा,वाराणसी। मिठाई का पैकेट बनाने वाले युवक ने युवती से फोन पर वीडियो कॉल के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान आत्महत्या वाली जगह एक युवती की फोटो मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के झबरा (जलालपुर ) पानी टंकी के पास दिनेश गुप्ता के मकान में रहकर महफूज आलम (24) निवासी प्रयागराज मिठाई का पैकेट बनाता था। एक सप्ताह पहले वह अपने घर गया था और तीन दिन पहले लौटा था। खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया।उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक का बेटा चाय लेकर मजदूर को देने आया। देखा तो उसने फांसी लगा ली है। उसने पिता दिनेश गुप्ता को घटना से अवगत कराया और दिनेश ने पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पाया कि मौत से पहले उक्त युवती से महफूज की बातचीत वीडियो काल पर हो रही थी। क्योंकि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उक्त युवती का फोन मृतक के मोबाइल पर आ रहा था। मृतक के पास पांच फोटो किसी लड़की का मिला। चर्चा है कि मृतक एक युवती से प्रेम करता था जिसकी शादी तय हो गयी। इस वजह से वह तनाव में रहता था। मृतक दो भाइयों में छोटा है बड़ा भाई सऊदी में रहकर मजदूरी करता है। प्रभारी थाना अध्यक्ष कराना है कि मामले की जांच की जा रही है।



