सारनाथ,वाराणसी। पंचकोशी रेलवे क्रासिंग के समीप बुधवार की शाम ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सलारपुर निवासी सुरेंद्र राजभर (25) शराब के नशे में था। वह रेलवे ट्रैक के किनारे लगे झाड़ी में से निकला, इस बीच सारनाथ से वाराणसी सिटी जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



