सारनाथ,वाराणसी। कार चालक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व कार को कब्जे में लिया, तो वहीं मृतक के शव को लेकर प्रदर्शन कर रहे परिवार वालों को पुलिस ने समझा-बुझाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी अनुसार बुधवार की भोर छाहीं निवासी सुभाष यादव (32) जोकि घुरहूपुर स्थित एक ट्रेवल एजेंसी पर कार चालक है। ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भाड़ा लेने के लिए बुधवार की सुबह चार बजे अपने निवास स्थान से कैंट स्टेशन आगंतुकों लेने जा रहा था। पुराने आरटीओ आॅफिस चौराहे के पास हवेलिया मोड़ की तरफ मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित हो गया। इस दौरान बायीं तरफ ट्रक पलट गया। घटना के वक्त चालक कार में था और दबकर उसकी मौत हो गयी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन से खींचकर मार्ग खाली कराया। वहीं घटना की जानकारी होने पर वहां पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव मार्ग पर रखकर चक्काजाम किया। हालांकि पुलिस के समझाने बुझाने के बाद परिजन सड़क जाम समाप्त किये। लेकिन शव को सारनाथ थाने पर लाकर मुआवजा और कार्रवाई के बाबत घेराव किया। यहां दो लाख मुआवजा के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
ओवरटेक करने को लेकर बस पर पथराव
चौबेपुर। चौबेपुर क्षेत्र के संदहां गांव के पास बुधवार को दिन के तीन वाराणसी से गाजीपुर जा रही एक प्राइवेट बस को रोककर कुछ लोगों पथराव किया साथ ही चालक और खलासी को मारपीट कर घायल कर दिया। पथराव में बस सवार दो छात्रों को चोट आयी। बस गाजीपुर से वाराणसी जा रही थी।
बताया गया कि बस परिचालक और एक वाहन से ओवर टेक को लेकर कहासुनी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लेकर घायल छात्र नीरज यादव की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।



