Varanasi

सीपी ने जांची महाशिवरात्रि से पहले की  तैयारी 

वाराणसी। आगामी पर्व महाशिवरात्रि को लेकर मंगलवार को पुलिस कमिश्नर मुथा आशोक जैन ने काशी विश्वनाथ परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सूर्यकांत त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

सीपी ने पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ना केवल भ्रमण किया बल्कि मातहतों को निर्देशित भी किया। सीपी ने इस दौरान आने वाले दर्शनार्थियों के लिए क्या बंदोबस्त होने चाहिए या इंट्री आउट प्वाइंट क्या हो इस बारे में जानकारी ली और सुझाव दिया। उन्होंने अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। पुलिस को निर्देशित किया गया कि अगर कोई व्यक्ति सहयोग मांगते हैं तो उसे प्राथमिकता दी जाए। दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े इस बाबत भी निर्देश दिया।

महाशिवरात्रि से जुड़े सभी बिंदुओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान पुलिस उपायुक्त सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त सुरक्षा वीरेंद्र कुमार,सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट विनोद कुमार सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा, कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रकाश यादव मौजूद रहे ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button