Crime

खड़े ट्रक में घुसा ट्रेलर, चालक की मौत 

दानगंज,वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी अंर्तगत तराव के पास वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर मंगलवार भोर में वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रही अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की तड़के लोडर मशीन लदी ट्रेलर तरांव गांव के पास सड़क किनारे पार्क हुए ट्रक में टकरा गयी। इस हादस में ट्रेलर चालक केबिन के अंदर ही कुचल गया और उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक चोलापुर राजेश त्रिपाठी ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर के हिस्से को कटवाकर शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान प्रदीप तिवारी (35) निवासी नौतन ठाकरहा पश्चिमी चंपारण मधुमनी (बिहार) के तौर पर हुई। आगे की कार्रवाई में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button