Crime

लूट की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

रोहनिया,वाराणसी। राजातालाब पुलिस ने तीन मुकदमें में वांछित तीन अभियुक्तों को दबोचा। अभियुक्तों के पास से लूट की बाइक, मोबाइल, देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार राजातालाब थाना अंतर्गत 10 अक्टूबर की रात में पंचकोशी मार्ग कैथापुर गेट के पास से  रोहित कुमार पटेल निवासी हरसोस प्रताप का पुरा से गिरफ्तार बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में राजातालाब थाने में रपट दर्ज हुई थी।

सोमवार को मुखबिर खास की सूचना पर राजातालाब पुलिस ने जमुआ तिराहा बंगालीपुर रोड घटना में शामिल शुभम विश्वकर्मा उर्फ विक्की निवासी भिखारीपुर मिर्जामुराद, प्रशांत सिंह उर्फ सोनल सिंह और निखिल सिंह निवासी परसीपुरचौरी भदोही को दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि  प्रशांत सिंह पर मिर्जामुराद थाने में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button