Crime

बीयर की दुकान में नकबजनी, हजारों का माल साफ

सारनाथ,वाराणसी। सिंहपुर स्थित बीयर की दुकान के ऊपरी हिस्से में नकब लगाकर नकदी सहित हजारों रुपये का बीयर चोर उठा ले गये। दुकान के मालिक ने सोमवार को सारनाथ थाने में तहरीर दे दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच में जुट गई।

चंदवक निवासी दीपक गुप्ता का बीयर की दुकान सिंहपुर में है। दुकान पर सेल्समैन के रूप में रैथा, कमालपुर (चंदौली) निवासी सुजीत व गौरा (चौबेपुर) निवासी सुनील रहते हैं। सुनील ऐढे में किराए के मकान पर रहते हैं। सुनील रात 10 बजे दुकान बीयर की दुकान बंद कर कमरे पर चला गया। सुबह पड़ोसी ने गोला निवासी सब्जी विक्रेता गोविंद से बताया कि दुकान के पीछे जाकर देख लें, रात में आवाज आ रही थी। गोविंद दुकान के पीछे जाकर देखा तो दुकान के ऊपरी हिस्से में नकब लगाकर होल किया गया है।

चोर दुकान के पीछे लगे टीन शेड पर चढ़कर नकब लगाकर लगभग 20 हजार रुपया नकद व दो पेटी बीयर चुरा ले गए। घटना की सूचना बीयर दुकान के मालिक दीपक गुप्ता को दी। भुक्तभोगी दुकान मालिक ने थाने पर लिखित तहरीर दी। सारनाथ बीट प्रभारी सोमन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान की जा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button