
वाराणसी। आंध्र प्रदेश के गोदावरी विजयवाड़ा के रहने वाले चागसीस साइसरी श्रीनिवास (55) आठ जनवरी को वाराणसी आया और सोनारपुरा स्थित एक होटल में कमरा लेकर रुका। दस जनवरी होटल का कमरा खाली करके चले गया। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया।
परिजनों से जब संपर्क नहीं हुआ तो उसकी पत्नी कनिका लता बेटे संग वाराणसी पहुंची उनके गायब होने की तहरीर भेलूपुर पुलिस थाने में दी। पत्नी की माने तो चागसीस साइसरी श्रीनिवास से उसकी बात नौ जनवरी के बाद नही हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से श्रीनिवास की तलाश में जुट गई हैं।



