चौबेपुर,वाराणसी। स्थानीय कादीपुर-सारनाथ रेलवे स्टेशन के बीच छीत्तमपुर गांव के समीप रेल लाइन किनारे रेलवे से खम्भे से सटा एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला। मंगलवार को दोपहर में शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



