Crime

अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत

पिंडरा,वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित नाद नदी के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गयी। घटना मंगलवार सुबह 9.30 बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फूलपुर के बिंदा गांव निवासी छेदी प्रजापति 56 वर्ष सुबह 9.30 बजे साइकिल से पिंडरा बाजार जा रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्क मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आयी थी। मृतक को दो लड़के हैं और वह किसानी करता था।

Related Articles

Back to top button