
वाराणसी। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान कार्ड फंसने के बाद वहां मौजूद जालसाज ने कार्ड निकाला और बदल दिया इसके बाद 1 लाख 47 हजार रुपये निकाल लिया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर कैंट थाने में रपट दर्ज हुई।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के रजवाड़ी निवासी प्रमोद कुमार यादव का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने 1.47 लाख रुपए निकाल लिए। प्रमोद यादव के भाई मंगल यादव ने लालपुर पांडेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 29 नवंबर को प्रमोद पांडेयपुर स्थित एटीएम से रुपए निकालने आया था।



