Crime

शाइन सिटी का एमडी कोर्ट में हुआ पेश

वाराणसी।  विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितेश सिन्हा की कोर्ट में  विकसित प्लाट देने के नाम पर पीड़िता से  धोखाधड़ी कर  करोड़ों रुपया हड़पने के मामले में आरोपी   शाइन सिटी  कंपनी के एमडी आसिफ नसीम को  लखनऊ से लाकर पुलिस  पेश किया गया।  कोर्ट ने  आरोपी को  मामले में न्यायिक रिमांड बनाते हुए जेल भेज दिया।

शाइन सिटी पर वाराणसी में कई दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। निवेशकों को लालच देकर उसने अरबों डकारे हैं। इस मामले में अभी आसिफ नसीम का भाई दुबई में बैठा है और वहीं से धंधा संचालित कर रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भारतीय एजेंसिया इंटरपोल के संपर्क में और गिरफ्तारी का पूरा प्रयास किया जा रहा है ताकि निवेशकों को गबन पैसे को वापस दिलाया जा सके।

Related Articles

Back to top button