वाराणसी। बीएचयू आईआईटी की छात्रा से छेड़खानी करने वाले शोहदे को चितईपुर पुलिस ने सुंदरनगर पॉलिटेक्निक के पास से दबोचा। आरोपी पहचान वात्सल्य मिश्रा निवासी लाइन बाजार जनपद जौनपुर के तौर पर हुई और वह सुंदरपुर में रहता है और लंका क्षेत्र में एक निजी मेडिकल फार्मा में एमआर है।
बीएचयू आईआईटी की छात्रा ने 13 जनवरी को विवि प्रशासन को इस बात से अवगत कराया था कि उसके साथ बाइक सवार एक युवक ने छेड़खानी की थी। घटना उस वक्त की है जब वह रात में चाय पीकर वापस हॉस्टल लौट रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी की थी। उक्त शिकायत को विवि प्रशासन ने चितईपुर थाने को अग्रसारित कर कार्रवाई करने को कहा था।



