Varanasi

सीपी ने सुनी शिकायतें, दिया निस्तारण का निर्देश

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन शनिवार को समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना और मातहतों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जनसुनवाई को प्राथमिकता देने की बात कही। सुनवाई के दौरान आयी शिकायतों को संबन्धित विभाग से कोआर्डिनेशन कर निस्तारण करने का निर्देश दिया।

जनसुनवाई के बाद सीपी ने थाने का कार्यालय रजिस्टर जांचा,महिला हेल्प डेस्क सीसीटीएनएस कार्यलय और मालखाने की समीक्षा की। उन्होने स्पष्ट कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर ठोस कार्रवाई करें। असमाजिक तत्वों की निगरानी बराबर की जाए साथ ही थाने में दर्ज मुकदमों की विवेचना में तेजी लाए और लाने गुणवत्तापूर्वक छानबीन करने को कहा।

डीसीपी ने सुनी शिकायत

बड़ागांव। बड़ागांव थाने में डीसीपी विक्रांत वीर और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों से जनसुनवाई की। इस दौरान यहां आयी शिकायतों को जांच कर निस्तारण करने को कहा गया। सुनवाई के दौरान राजस्व से छह एवं  पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया। अधिकारियों ने राजस्व विभाग एवं थाना प्रभारी को मौके पर जाकर जांच कर निस्तारण करने को कहा। दूसरी तरफ चौबेपुर थाने पर एसीपी और नायब तहसीलदार फरियादियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का निर्देश दिया। सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ अमित श्रीवास्तव व नायब तहसीलदार जाल्हूपुर प्रतिमा द्विवेदी समक्ष कुल 9 शिकायतें आयी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button