Crime

सैन्य अधिकारी बनकर लगाया 95 हजार का चूना

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आइसक्रीम विक्रेता को सैन्य अधिकारी बनकर जालसाज आर्डर दिया और 95 हजार का चुना लगाया। पीड़ित ने कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस धारा 66 डी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी।

कैंट थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी  नगर निवासी अनुभव बरनवाल के अनुसार शुक्रवार को उसके मोबाइल पर फोन कर आइसक्रीम का आर्डर दिया गया। आरोप है कि 39जीटीसी के गेट के पास पहुंच कर जब उसने फोन से सम्पर्क किया तो वह अपने को ब्रिगेडियर बताते हुए आर्डर का पेमेंट आॅनलाइन करने का झांसा देकर उसके फोन पर एक रुपये भेजने को कहा। पेमेंट न मिलने का बहाना बना कर उसने तीन चार बार यही शिकायत की। इस तरह की बात कर उसने मेरे खाते से पांच बार में 95 हजार रुपये की निकासी कर ली।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button