
तरना,वाराणसी। शिवपुर थानाक्षेत्र के ऊँचावालाज निवासी व्यक्ति के बैंक अकाउंट से 52598 रुपया कट गया। पीड़ित राकेश राममूर्ति दुबे ने बताया कि उसने कुरियर से मंगाए गए डिलेवरी के लिए आनलाईन नंबर सर्च किया। उक्त नंबर पर फोन किया तो राकेश को रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गयी। रजिस्ट्रेशन के लिए जालसाज ने दूसरा नंबर दिया, जिसपर बात करने पर नाम, पता और मोबाइल नंबर पूछा और कहा कि आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है। जालसाज ने बताया कि 31 दिसंबर को माल मिल जाएगा। राकेश दुबे के अनुसार तीन जनवरी को उसके बैंक एकाउन्ट से 52598 रुपया निकल गया। पीड़ित ने शिवपुर थाने में तहरीर दी।



