Crime

टीकाकरण के नाम पर की ठगी

तरना,वाराणसी। लाख सतर्कता के बावजूद साइबर ठग नए-नए तरीके ईजाद कर लोगों को ठगने में कामयाब हो जा रहे हैं। साइबर फ्राड का एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया जिसमें साइबर ठग नवजात शिशु के टीकाकरण कराने के लिए फोन कर महिला के बैंक अकाउंट से हजारों रुपए उड़ा लिया।

शिवपुर निवासी आकांक्षा राय की माने तो 29 दिसंबर  को उसके मोबाइल पर राजेश राय नाम के व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि वह टीकाकरण डिपार्टमेंट से बोल रहा है, अपने बच्चे का टीकाकरण कराने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लें। थोड़ी ही देर बाद दूसरे नंबर से फोन आया और उसने रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक भेज कर10 ट्रांसफर करने के लिए कहा। पीड़िता के अनुसार जैसे ही उसने लिंक के माध्यम से 10 ट्रांसफर किया, उसके खाते से 36999 कट गया। पीड़िता ने घटना के संदर्भ में शिवपुर थाने में तहरीर दी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button