
फालोअप:सट्टेबाजों को छुड़ाने में सफेदपोशों की नहीं गली दाल
2.50 लाख नकद, 25 मोबाइल सात बाइक समेत दो दर्जन पर कार्रवाई
लोहता,वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल गार्डेन रेस्टोरेंट की आड़ में जुआ और सट्टेबाजी की सूचना पर हुई छापेमारी में पुलिस ने 25 लोगों का चालान किया। छापेमारी के दौरान करीब 2.50 लाख नकद, सात बाइक और 25 मोबाइल बरामद हुआ। आगे की कार्रवाई में सभी का चालान कर जेल भेजा गया। सट्टेबाजों को छुड़ाने के लिए रातभर थाने पर सफेदपोस जुटे रहे लेकिन कमिश्नरेट पुलिस के आगे एक न चली और जेल जाना पड़ा।
लोहता क्षेत्र के भट्ठी गांव के स्थित दिल गार्डेन रेस्टोरेंट में जुआ, सट्टेबाजी समेत अन्य अनर्गत कृत्य की सूचना पर थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय और उनकी टीम ने छापेमारी की थी। इस दौरान मौके पर दो युवतियां भी मिली जिन्हें परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर, कर्मचारी सहित 25 युवकों को हिरासत में लिया था। देर रात चली पूछताछ के बाद 25 लोगों का चालान कर जेल भेज दिया गया।



