बड़ागांव,वाराणसी। पारिवारिक रजामंदी के बाद दूसरे धर्म में शादी हुई लेकिन बाद में युवती के उपर धर्मांतरण के लिए दबाव और गर्भपात का दबाब बनाया जाने और प्रताड़ना देने के मामले में महिला ने ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
झांसी की रहने वाली हिंदू परिवार की एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी परिवार की रजामंदी से बड़ागांव थानाक्षेत्र के हरहुआ डीह निवासी जमाल नामक युवक से एक साल पहले हुई। शादी के कुछ माह तक सब ठीक था मामला तब बिगड़ा जब पति उसे अपने साथ गांव लाया। यहां पति के घरवालों ने जबरन धर्मांतरण का प्रयास किया विरोध करने पर मुझे प्रताड़ित किया गया।
पति के उपर भी लगातार दबाव बनाया जा रहा है। घर का जेठ गलत निगाह रखता है। तरह-तरह की यातना दी जाने लगी। जेठ अश्लील हरकत करता है। धर्म परिवर्तन न करने पर और गर्भ में पल रहे बच्चे को जान से मारने की धमकी ससुराल वाले दे रहे हैं।



