Crime

सराफा की दुकान में चोरी का प्रयास

वाराणसी। राजातालाब बाजार पुलिस चौकी के पास ही पशु हास्पिटल से सटे एक सराफा की दुकान का पिछला हिस्सा चोरों ने शनिवार रात तोड़ दिया। अंदर की कंक्रीट के दीवार नहीं टूट पाने से चोर चोरी नहीं कर पाए। सर्राफ अमरनाथ सेठ को रविवार की सुबह घर पर सूचना मिली कि उनकी दुकान का पिछला हिस्सा दिवाल टूटा हुआ है। दुकान मालिक अमरनाथ सेठ आदि दुकान पंहुचे तो देखा कि दुकान के दिवाल का पिछला हिस्सा चोरों ने बीच में तोड़ दिया लेकिन कंक्रीट की दिवाल मजबूत होने के कारण चोरी नहीं कर पाए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button