Crime

सीपी ने कपसेठी और जंसा थाने का किया निरीक्षण

सेवापुरी/जंसा,वाराणसी। पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने शनिवार को कपसेठी और जंसा थाने का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दृष्टि से थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार को रात्रि गस्त बढ़ाने का निर्देश दिया।

पूर्व में हुयी चोरी की घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा, क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा और क्षेत्र सीमा पर नाकेबंदी के साथ पेट्रोलिंग ब्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। वही क्राइम रजिस्टर मंगाकर पूर्व में घटित कई घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ में तेजी लाने के साथ थाना कार्यालय से वायरलेस के माध्यम से कंट्रोल को आदेशित किया कि विभिन्न सभी थानाध्यक्षों को सूचित किया जाये की अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाये जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही थाना परिसर में बने बैरक में पहुंचकर बैरक की स्थिति सहित थाना परिसर के साफ-सफाई और गाड़ियों के नीलामी के बारे में जानकारी प्राप्त कर कपसेठी के लिए रवाना हो गये

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button