
वाराणसी। सीजेएम विजय विश्वकर्मा की अदालत में श्रृंगार गौरी वाद कि वादिनियों को गाली गलौज और धमकी देने के मामले में जितेंद्र सिंह विसेन समेत दो के खिलाफ दी गई अर्जी पर शनिवार को होने वाली सुनवाई एक अधिवक्ता के निधन के कारण फिर टल गई। अब इस मामले में 9 जनवरी को सुनवाई होगी।
कोर्ट ने इस मामले में थाने से आख्या तलब कि है। बता दें कि दिसंबर माह में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण की वादिनी महिलाएं रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी व सीता साहू ने कोर्ट में धारा 156 ( 3 ) के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। आरोप लगाया कि श्रृंगार गौरी प्रकरण की एक वादिनी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन की ओर से मुख्यमंत्री को पॉवर आॅफ अटार्नी सौंपने और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में पहुंचने पर कई बार अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया।



