Crime

पांच के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

मिर्जामुराद,वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय निवासिनी आयशा बेगम ने 20 अक्टूबर को कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया की ससुराल वालों ने पति इस्तिमाज अहमद को 15 अगस्त को मारपीट घायल कर दिया, इलाज के दौरान 31 अगस्त को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।

शनिवार को मिर्जामुराद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मोहनसराय थाना रोहनिया निवासी इलियास उर्फ पिन्टू, रेयाज उर्फ चलाक, एक लाख उर्फ डॉक्टर पुत्रगण छेदी मास्टर व खैरू निशा पत्नी छेदी मास्टर समेत नसीम अहमद पुत्र मजीद अहमद निवासी भोरकला मिजार्मुराद के खिलाफ धारा 147, 323, 304 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।

Related Articles

Back to top button