
रोहनिया,वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर चौकी अंतर्गत जवाहर नगर सड़क पर अनियंत्रित तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर पेड़ व बिजली के खंभे से टकरा गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए। अच्छी बात ये रही कि कार चालक समेत तीन को हल्की चोट आयी। इलाज के लिए तीनों को शिवपुर स्थित किसी अस्पताल में गये।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी बहुत तेज थी जिस कारण अनियंत्रित होकर पेड़ों व बिजली खंभों से टकरा गई। वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग के जेई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि खंभे में टक्कर हो जाने के कारण तार टूट कर गिर गया जिस वजह से से आपूर्ति बाधित हो गई लेकिन जल्द ही ठीक करा लिया गया। नुकसान की बात की जाए तो दो पोल टूट गए हैं, जिसे बदलने की प्रकिया भी जारी है।


