Crime

कमरे का तालातोड़ कर सामान सड़क पर फेंका

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के मलहिया इलाके में स्थित मारुती नगर कॉलोनी में रहने वाले धर्मेंद्र पासवान की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले लखन सिंह सहित चार, पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

मारुती नगर में किराये पर रहने वाले बिहार के रहने वाले धर्मेंद्र का आरोप हैं उसके कमरे के ऊपर रहने वाले किरायेदार चंदन और दस्यू रविवार शाम को अपनी मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। दोनों को फोटो खिंचते देखकर सामने रहने वाले लखन सिंह ने अपनी बेटी का फोटो खींचने का आरोप लगाने लगा। इस दौरान दस्यू और चन्दन कमरे का ताला बंद कर भाग गए। इस बीच मौके पर पहुंचे लखन सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर चन्दन के कमरे का ताला तोड़कर सामान सड़क पर फेंककर आग लगा दी।

आग की चपेट में आपने से छोटा सिलेंडर फट गया। बगल में खड़े धर्मेन्द्र की पत्नी प्रभा माँ पुष्पा बेटा अनमोल चार वर्ष और बिटटू  सिलेंडर फटने से झूलस गए। सभी का इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में कराया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button