वाराणसी। लालपुर-पाण्डेयपुर थाना अंतर्गत बेलवाबाबा बाजार लमही स्थित आर्या अलंकार मंदिर के आभूषण व्यवसाई की आंख में मिर्ची पाउडर फेंककर अंगूठी लूटने का प्रयास किया गया। व्यवसाई के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर दैहिक समीक्षा कर पुलिस को सौंपा।
जानकारी के अनुसार आर्या सेठ की सराफा की दुकान लमही बाजार में है और मंगलवार एक युवक आया। सोने की अंगूठी दिखाने की बात कही। दो अंगूठी देखने के बाद ही युवक ने अपने पास रखे मिर्च पाउडर को आभूषण व्यवसाई के आंख में फेंक का और धक्कामार कर भागने लगा।
अचानक हुई इस घटना से सकते में आया व्यापारी दुकान के बाहर निकला और शोर मचाया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़ाकर बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गये युवक को पहले जमकर पीटा और फिर पुलिस को सौंपा गया। बदमाश की पहचान धीरज राजभर निवासी धरसौना के तौर पर हुई पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।



