Crime

नाबालिग प्रेमिका का पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

बिलासपुर । प्रेम संबंधों में शक व अनबन के कारण प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका का पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित ने तोरवा थाने पहुंचकर अपने जुर्म की दास्तान भी सुनाई और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जांच में खुलासा हुआ कि उसने अपनी प्रेमिका को किस तरह से मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बापू नगर निवासी यस खुसरैल से नाबालिग का प्रेम प्रसंग था। प्रेमी को अपनी प्रेमिका पर शक था कि वह किसी और युवक से मिलजुल रही है। इस बात से वह नाराज था। मृतिका शनिवार शाम को जन्मदिन में जाने के नाम पर निकली वापस घर नहीं लौटी। शनिवार शाम आरोपित प्रेमी ने नाबालिग से संपर्क किया तो उसने सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में होना बताया। उसके बाद प्रेमी यस भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच में वाद विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की आरोपित ने पहले नाबालिग का गला दबाया उसके बाद पास में रखे पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया।

घटना के बाद से आरोपित आसपास घूमता रहा। रविवार सुबह आरोपित तोरवा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। क्योंकि मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत का है, तोरवा पुलिस ने आरोपित को सिरगिट्टी पुलिस के सुपुर्द किया। घटना की सूचना पाकर सिरगिट्टी थाना प्रभारी पौरुष पुर्रे अपनी टीम के साथ हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज की पीछे मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। आरोपित यश खुशरैल सिरगिट्टी पुलिस के गिरफ्त में है। आरोपित युवक से पूछताछ की जा रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button